बरहरवा:- बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के ,कैरोगोडा गांव में चार लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सजग के साथ गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ बिमारी को लेकर जांच किया जा रहा है l
साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान इसकी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं l वहीं स्वास्थ्य विभाग टीम ने जांच को लेकर सीएचओ, एएनएम व एमपीडब्ल्यू तथा सहिया साथी की मदद से स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है l इसके साथ-साथ गांव में आई आर एस का छिड़काव भी किया गया l वही कैंप में मलेरिया ,शुगर, कालाजार ,हीमोग्लोबिन, टीवी सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई l वहीं जांच के पश्चात बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाइयां दी गई l
मौके पर सी एच ओ चुन्नु यादव ,योगेश कुमार,दिलीप कुमार, एमपीडब्ल्यू विनोद टुडू,बीटीटी केदारनाथ पंडित,एएनएम मिना कुमारी,सहिया साथी प्रेमशिला मरांडी ,सुनीता सोरेन,फूलकुमारी किस्कू के अलावा अन्य मौजूद थे l