Read Time:1 Minute, 18 Second
बरहरवा।दुर्गा अष्टमी के मौके पर बोरियों में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के महिलाओं ने प्रखंड प्रमुख सुप्रिया वर्णवाल के नेत्रित्व में दर्जनों महिलाओं ने शस्त्र पुजन किया।
महिलाएं सर्व प्रथम गेलेक्सी मैदान से निकलकर उत्तरी महादेवरण होते हुए मिर्जाचौकी बाजार दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचकर शस्त्र का पुजन किया।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
इस दौरान सुप्रिया वर्णवाल ने बताई कि आज नारी कोई भी चीज में पीछे नहीं है।उन्होने महिलाओं से अपील करते हुए कही कि आत्मविश्वास के शस्त्र से दुनिया बदले और नारी सशक्त बने शास्त्र पढ़ें।
मौके पर सुनिता वर्णवाल पिंकी देवी इना देवी नमिता देवी पुतुल देवी प्रियंका देवी निलु कुमारी प्रज्ञया कुमारी सोनी कुमारी सीमा देवी श्री कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।