0 0 lang="en-US"> गुमला में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, एक गंभीर घायल
NEWS APPRAISAL

गुमला में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, एक गंभीर घायल

Read Time:3 Minute, 4 Second
गुमला में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, एक गंभीर घायल

ग्रामीणों का आक्रोश, एनएच-23 किया जाम

गुमला। शनिवार सुबह गुमला ज़िले में राँची–गुमला एनएच-23 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नवाटोली नहर के पास तेज़ रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में फरहान मिर्दाहा नामक बच्चा मौके पर ही दम तोड़ गया, जबकि दूसरा बच्चा मुर्सिल मिर्दाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों बच्चे राँची के बेड़ो थाना क्षेत्र के हाटू मदरसा में रहकर पढ़ाई करते थे। जानकारी के अनुसार, वे बिना बताए मदरसा से भागकर अपने गांव सुपा (भरनो थाना क्षेत्र) लौट रहे थे। रास्ते में नवाटोली नहर के पास यह दर्दनाक घटना घट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुर्सिल को तुरंत भरनो अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए रिम्स राँची रेफर कर दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच-23 जाम

घटना की खबर मिलते ही मृतक फरहान के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने भरनो चौक पर एनएच-23 को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा दिया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-23 पर तेज़ रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन निर्दोषों की जान जा रही है।

पुलिस मौके पर, माहौल तनावपूर्ण

घटना की जानकारी मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। हालांकि खबर लिखे जाने तक एनएच-23 पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक फरहान मिर्दाहा के घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं घायल मुर्सिल के जीवन के लिए लोग दुआ कर रहे हैं।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version