0 0 lang="en-US"> राँची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
NEWS APPRAISAL

राँची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Read Time:1 Minute, 9 Second
राँची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राँची : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी राँची समेत आसपास के इलाकों में सामान्य बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्यभर में 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज़ हवा और वज्रपात की भी संभावना है। हालांकि, 6 सितंबर से बादल छटने और मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version