Skip to content

बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

Views: 188
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

बरहरवा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित प्रांगण में आयोजित भक्ति जागरण में देर रात तक भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बेगूसराय से आए धीरज बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार लक्की साब, नेहा चंचल और बेबी भारती ने “तेरे दर पे आया हूं, मन का ज्योति जलाया हूं” तथा “हाथी न घोड़ा कौनो सवारी, पैदल ही अइबो तोर दुआरी” जैसे भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

भक्ति संगीत की धुन पर श्रोता देर रात तक तालियां बजाते और भक्ति में डूबकर नाचते-गुनगुनाते नजर आए।

इससे पूर्व भक्ति जागरण का उद्घाटन मंडरो के बीडीओ मेघनाथ उरांव, थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव तथा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंच संचालन के बीच पूजा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

इस मौके पर विरेंद्र साह, पवन चौधरी, भोलटु चौधरी, मुकेश जायसवाल, बालेश्वर भगत, अजय जायसवाल, पंकज जायसवाल, रुद्रेश्वर गुप्ता, संतोष जायसवाल, पवन भगत, कन्हाई यादव, प्रमोद गुप्ता, बलिराम भगत सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Loading

बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,