0 0 lang="en-US"> देवाकी बाबाधाम मंदिर में 24 घंटे के महारुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन
NEWS APPRAISAL

देवाकी बाबाधाम मंदिर में 24 घंटे के महारुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

Read Time:2 Minute, 39 Second
देवाकी बाबाधाम मंदिर में 24 घंटे के महारुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा, गुमला

गुमला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत देवाकी बाबाधाम मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का महारुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भगवान शिव की आराधना हेतु आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में वेदमंत्रोच्चार, रुद्रपाठ, विशेष पूजन व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद, घी और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। तत्पश्चात श्रृंगार पूजन तथा सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर आरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग और अनुशासन के प्रति आभार जताया और भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रधान पुरोहित कल्याण बाबा ने बताया कि “महारुद्राभिषेक जैसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि रुद्राभिषेक से दुख, दरिद्रता और क्लेश दूर होते हैं, और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर बना रहता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पुरोहित कल्याण बाबा, मधुकर दुबे, आदर्श दुबे, शिखर त्रिपाठी, हर्ष पांडे, अभिषेक शास्त्री, यश शुक्ला शास्त्री, राम इकबाल और लगन दुबे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version