0 0 lang="en-US"> देवकी बाबा धाम में होगा 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक
NEWS APPRAISAL

देवकी बाबा धाम में होगा 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक

Read Time:1 Minute, 43 Second
देवकी बाबा धाम में होगा 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक


घाघरा से प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा (गुमला): घाघरा प्रखंड स्थित देवकी बाबा धाम मंदिर परिसर में आगामी 26 और 27 जुलाई को 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान घोर अघोर अवधूत भगवान के शिष्य कल्याण बाबा के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

इस विशेष पूजन कार्यक्रम में काशी से पधारी ब्राह्मणों की टोली, जिसमें पंडित मधुकर दुबे, आदर्श दुबे, शिखर त्रिपाठी, हर्ष पांडेय, अभिषेक शास्त्री, यश शुक्ला शास्त्री, राम इकबाल और लगन दुबे शामिल हैं, विधिवत रूप से रुद्राभिषेक संपन्न कराएंगे।

कल्याण बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु 26 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे तक देवकी बाबा धाम पहुँच जाएं। इच्छुक श्रद्धालु यजमान प्रदीप प्रसाद के मोबाइल नंबर 9308411143 पर संपर्क कर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है, और इसमें भाग लेने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version