0 0 lang="en-US"> लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित
NEWS APPRAISAL

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

Read Time:4 Minute, 3 Second
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में वार्षिक परीक्षा 2024-25 के परीक्षा परिणामों की घोषणा भव्य समारोह के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव नरेंद्र पांडे, अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे, जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर, जिला कार्यवाह दीपक कुमार गुप्ता, प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र जायसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी और प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकार नाथ सहाय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के परीक्षा प्रमुख रितेश रंजन गुप्ता ने अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा की और बताया कि वार्षिक परीक्षा परिणाम विषयगत अंकों के साथ-साथ वर्षभर की अन्य शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के आधार पर तैयार किया गया है।

छात्रों को प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि एकाग्रचित होकर अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को न केवल अंक प्राप्त करने, बल्कि संस्कारवान व चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी ताकि वे अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।

विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है:

विद्यालय के सचिव नरेंद्र पांडे ने परीक्षा परिणाम को विद्यालय एवं छात्रों के परिश्रम का दर्पण बताते हुए कहा कि यह उनकी पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों का प्रतिबिंब है।

अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे ने ‘संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकार नाथ सहाय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version