1 0 lang="en-US"> उपायुक्त ने सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के भैया बहनों को किया सम्मानित
NEWS APPRAISAL

उपायुक्त ने सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के भैया बहनों को किया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 31 Second
उपायुक्त ने सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के भैया बहनों को किया सम्मानित


संवाददाता
लातेहार :- उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा जैक बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में राज्य स्तर पर टॉप टेन में स्थान बनाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के चार भैया-बहन शांभवी सुहाना 98 प्रतिशत, नम्रता सेनगुप्ता 97.6 प्रतिशत, जयदीप कुमार 97.6 प्रतिशत, अनन्या कुमारी 97.2 प्रतिशत एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ये मेधावी छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे लातेहार जिला को भी गौरवान्वित किया है। साथ ही सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने भैया बहनों को बधाई देते हुए शुभकामना दी कहा कि आगे भी बेहतर प्रयास करते रहना है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version