अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
बिशुनपुरा (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय सह हाई स्कूल के मैदान में बिशुनपुरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरे दिन का खेल रेणुकूट व श्री बंशीधर नगर(नगर उंटारी) के बीच शानदार मुकाबला के साथ खेला गया। जिसमें श्री बंशीधर नगर क्रिकेट टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए रेणुकूट की टीम को 60 रनों से जोरदार मात दी। वहीं मैन ऑफ द मैच गोलू थापा को दिया गया।
जहां टूर्नामेंट आयोजक अध्यक्ष ने दोनो टीमों को सम्बोधित किया की क्रिकेट की उत्पत्ति इंग्लैंड से हुई थी, और इसका सबसे पुराना रूप 16वीं शताब्दी में खेला गया था। यह खेल अब विश्वभर में खेला जाता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध है।
क्रिकेट में खिलाड़ी के मानसिक कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, और टीमवर्क का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
वहीं मैच जीतने के पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह में नंदूलारी गारमेंट्स गांधी चौक के प्रो. रितेश गुप्ता, युवा समाजसेवी पप्पू गुप्ता, सुभाष सोनी, राकेश गुप्ता, मिट्ठू चौरसिया, सचिन गुप्ता, ललन प्रसाद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपक ठाकुर,राकेश गुप्ता, विकाश गुप्ता, अमन भंडारी, अभिषेक सोनी, किशन गुप्ता सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।