1 0 lang="en-US"> बिशुनपुरा: प्रिमियम लीग सीजन-टू के तत्वावधान में की गयी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।
NEWS APPRAISAL

बिशुनपुरा: प्रिमियम लीग सीजन-टू के तत्वावधान में की गयी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

Read Time:2 Minute, 19 Second
बिशुनपुरा: प्रिमियम लीग सीजन-टू के तत्वावधान में की गयी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता ।

बिशुनपुरा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में प्रीमियम लीग सीजन-टू के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने फिता काट कर मैच का शुभारंभ किया। जहाँ टॉस मंझीआव टीम ने जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वहीं बिशुनपुरा थाना टीम द्वारा 12 ओवर के समाप्ति के पश्चत् 121 रन का लक्ष्य बना कर मंझीआव टीम को 122 रन का लक्ष्य दिया । जहाँ मंझीआव टीम ने बिशुनपुरा थाना टीम से दो विकेट से जीत हासिल किया । वहीं मैन ऑफ द मैच मंझीआव टीम के अनिल कुमार को मिला जिसने 23 गेंद में 56 रन बनाया था । वहीं पर थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को लगन और ईमानदारी के साथ परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है, उन्होंने युवाओं को मोबाईल का खेल छोड़कर मैदान में खेलने की नसीहत दी।वहीं मैच के दौरान प्रीमियर लीग सिजन- टू क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष आयुश कुमार गुप्ता, सचिव दिपक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष करण राज,सदस्य सचिन कुमार, विकास वर्मा, युवा समाजसेवी बलराम पासवान, श्री विष्णु मंदिर के पुजारी त्रिदीप मिश्रा, सूर्य मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, सचिन सोनी, नितिन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो दर्शक उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version