0 0 lang="en-US"> बाल मजदूरों को मुक्त कराते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का डीसी ने दिया निर्देश
NEWS APPRAISAL

बाल मजदूरों को मुक्त कराते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का डीसी ने दिया निर्देश

Read Time:1 Minute, 27 Second
बाल मजदूरों को मुक्त कराते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का डीसी ने दिया निर्देश

साहेबगंज के डीसी हेमंत सती ने शनिवार को तालझारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ के लिए बन रहे आवास का जायजा लया.

साथ ही अंचल कार्यालय परिसर में बनाए जाने वाले पुस्तकालय भवन व सीएचसी के भवन का भी मुआयना किया. परिसर में सफाई, भूमि को समतल करने का निर्देश दिया. बीडीओ के लिए बन रहे आवास में इस्तेमाल कि जा बालू, ईंट, गिट्टी, छड़, सीमेंट आदि की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला में भेजने को कहा.

उन्हों निर्माण कार्य में लगे पांच बाल मजदूरों को मुक्त कराते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

साथ ही बाल मजदूरों का स्पांसरशिप योजना के तहत पुनर्वास करते हुए सुविधाएं देने को कहा. मौके पर बीडीओ सालखू हेंब्रम सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version