0 0 lang="en-US"> उपायुक्त ने रमना प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
NEWS APPRAISAL

उपायुक्त ने रमना प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Read Time:2 Minute, 46 Second
उपायुक्त ने रमना प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने *प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय रमना का निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रवीश राज सिंह, अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, रमना उपस्थित रहे।

जांच के क्रम में उपायुक्त द्वारा रोकड़ पंजी, कार्यालय स्थापना, पदाधिकारी, कर्मचारी का पदस्थापन, अग्रिम पंजी, सेवा पुस्तिका, उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी आदि का अवलोकन किया। संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

साथ ही उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना, समाज कल्याण द्वारा संचालित योजना, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री स्वराज योजना सहित अन्य सभी योजनाएं, अभिलेख आदि का रेंडम निरीक्षण किया।

अंचल कार्यालय रमना में लंबित म्यूटेशन, जाति, आवास प्रमाण पत्र आदि का भी निरीक्षण किया। सीओ को सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में संधारित पंजी और अभिलेख संतोषजनक पाया गया।

उपायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद डीसी ने कहा कि‍ प्रखंड और अंचलकर्मी अपने-अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें। लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो। इसके अलावे उन्होंने कार्यालय परिसर में पानी, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। मौके पर उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। समाधान का आश्वासन दिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version