0 0 lang="en-US"> जिले में 7 लाख 96 हजार 385 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं: बैजनाथ राम
NEWS APPRAISAL

जिले में 7 लाख 96 हजार 385 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं: बैजनाथ राम

Read Time:3 Minute, 17 Second
जिले में 7 लाख 96 हजार 385 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं: बैजनाथ राम

लातेहार:- जिले के सदर अस्पताल परिसर में आईडीए-एमडीए कार्यक्रम के तहत राज्य व्यापी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उद्घाटन मंत्री बैद्यनाथ राम,डीसी गरिमा सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री राम ने फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लातेहार जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने की अपील की गई। उन्होने कहा कि हमें अपने जिले से ही नहीं बल्कि इस देश से भी फाइलेरिया रोग का समूल नाश करने के लिए अभियान के दौरान आपके घर पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही दवा का सेवन करना है।

लातेहार जिला में 7 लाख 96 हजार 385 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे। वहीं डीसी गरिमा सिंह ने कहा कि 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाएं नहीं खिलाई जाएंगी। उन्होने बताया गया कि 10 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक पूरे जिले में लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायगी। कार्यक्रम के पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने बूथ पर लोगों को फाईलेरिया रोधी दवा डीईसी, एलबेंडाजॉल एवं आइभरमेक्टिन की खुराक खिलाई गई ।

फाईलेरियारोधी दवा खिलाने के लिए जिले में कुल 1054 बूथ बनाया गया है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि फाईलेरियारोधी दवा का सेवन खाली पेट नहीं करें। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं करने की सलाह दी।मौके पर डीडसी सुरजीत कुमार सिंह, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,विनय कुमार, प्रवीण शर्मा, मोo शाहबाज,डीआरसीएचओं डॉ अनिल कुमार,बीवीडी सुनील कुमार सिंह ,पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर संजय कुमार गुप्ता, प्रोग्रा लीडर तनीमा घोष,विक्रम कुमार,जेवियर हेमंत उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version