0 0 lang="en-US"> समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन शिविर आयोजित
NEWS APPRAISAL

समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन शिविर आयोजित

Read Time:1 Minute, 55 Second
समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन शिविर आयोजित

पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन

पाकुड़।जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर में विशेष फाइलेरिया उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं पणन सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोकथाम योग्य बीमारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिलेवासियों से अपील की कि अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें और अपने परिवार, सहकर्मियों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता के माध्यम से ही जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान घर-घर जाकर दवा खिलाने की व्यवस्था की गई है, इसलिए सभी लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version