जिला कौशल समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश

जिला कौशल समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश

Views: 149
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
जिला कौशल समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश

पलामू:- पलामू उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में श्रम, नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला कौशल समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला कौशल पदाधिकारी द्वारा डीएसडीपी 2024-25 के अंतर्गत कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। परियोजना सहायक द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत जिले में संचालित प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं, कौशल केंद्रों,योजना योजनाओं एवं प्रशिक्षण हेतु वर्तमान में उपलब्ध जाॅब रोल्स/ ट्रेंड्स के बारे में जिला कौशल समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया की जिला कौशल विकास प्लान पहले ऑफलाइन बनाए जाते थे लेकिन वित्तीय वर्ष 2024- 25 में यह ऑनलाइन डिसपाक पोर्टल के माध्यम से बनाया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन पोर्टल पर फीड किये गए है।बैठक में उपायुक्त द्वारा कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया साथ ही नए ट्रेड्स व जॉब रोल पर चर्चा किया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त,जिला कौशल पदाधिकारी,जिला कौशल समिति के सदस्य गण,परियोजना सहायक संचालित प्रशिक्षण संस्थान के सेंटर मैनेजर एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में 15 वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में 15 वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post