Read Time:1 Minute, 21 Second
लातेहार :-मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-39 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार सभी बाल-बाल बच गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी विनित कुमार अपने स्थानांतरण के बाद सपरिवार गढ़वा से रांची योगदान देने जा रहे थे. इसी क्रम में नामूदाग के पास उनकी आंख झपक गयी और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षति हो गया. कार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी सवार थे. बाद विनीत कुमार ने लातेहार में अपने मित्र रूद्र प्रताप सिंह (बानपुर) व अनंजय कुमार को दुर्घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर दोनों घटना स्थल पहुंचे और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया. हालांकि सबों को हल्की चोंटे आयी हैं. बाद में उन्होंने एक दूसरी वाहन की व्यवस्था करके रांची रवाना किया.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,