संवाददाता,
मनिका/लातेहार :- मनिका के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास शनिवार की सुबह एक कार अनियंत्रित हो दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार चार लोग हर्ष कुमार (22), अंजली कुमारी (30),ओमप्रकाश सिंह(42) और अजीत कुमार सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त कार में सवार लोग लोहरदगा से बरवाडीह प्रखंड में 10+2 विद्यालय में योगदान देने जा रहे थे इसी बीच मनिका डिग्री कॉलेज के तीखे मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।घटना की जानकारी थाना प्रभारी जे पी शर्मा को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल एस आई सत्येंद्र कुमार को पुलिस बल के साथ घटना स्थल की ओर भेजा।जिसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मनिका सामूदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र लाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए लातेहार भेज दिया।सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताते चलें की मनिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज मोड़, दोमुहान मोड़,कर्मही मोड़ तथा देवबार मोड़ दुर्घटनाएं स्पॉट बन गया है इन क्षेत्रों में अकसर दुर्घटनाएं होती रहती है।