0 0 lang="en-US"> 2 मई को नामांकन करेंगे संजय सेठ
NEWS APPRAISAL

2 मई को नामांकन करेंगे संजय सेठ

Read Time:1 Minute, 33 Second
2 मई को नामांकन करेंगे संजय सेठ

राँची:- लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और सांसद संजय सेठ आगामी 2 मई को गुरुवार के दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राँची लोक सभा सीट के लिए आगामी 25 मई को मतदान सुनिश्चित किया गया है।राँची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राँची के मोराबादी मैदान में भाजपा और आजसु पार्टी के समर्थक एकत्र होंगे। बाद में समर्थकों के साथ वे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समाहरणालय परिसर पहुंचेंगे। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की विजय होगी।सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते है। वहीं कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा अब उनके घोषणा पत्र के साथ सबके सामने आ गया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद और बंटवारे की राजनीति करती है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version