0 0 lang="en-US"> ईचागढ़ विधानसभा से पति -पत्नी दोनों ने नामांकन दाखिल किया
NEWS APPRAISAL

ईचागढ़ विधानसभा से पति -पत्नी दोनों ने नामांकन दाखिल किया

Read Time:1 Minute, 28 Second
ईचागढ़ विधानसभा से पति -पत्नी दोनों ने नामांकन दाखिल किया

ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए पति व पत्नी दोनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में आजसू पार्टी के हरेलाल महतो और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी पत्नी रीना महतो ने अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

हरेलाल महतो ने 24 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. वहीं उनकी पत्नी रीना महतो ने नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.

हरेलाल महतो और उनकी पत्नी रीना महतो के नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. हर चौक-चौराहों और गांव के चौपाल में इसी की चर्चा चल रही है. लोगों के जेहन में एक ही प्रश्न है कि आखिर दोनों ने नामांकन क्यों किया?

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version