0 0 lang="en-US"> झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, BJP सांसद ने दिखाई हरी झंडी
NEWS APPRAISAL

झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, BJP सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Read Time:2 Minute, 9 Second
झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, BJP सांसद ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड में सिल्ली मुरी वासियों को पुरी-आनंद विहार ट्रेन की सौगात मिली है। मुरी से पुरी जाने वाली दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) नई ट्रेन को रांची सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखा कर शनिवार को मुरी स्टेशन से रवाना किया।यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी। वहीं, दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।


सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री से ठहराव की पहल की थी


इस ट्रेन के परिचालन से मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी, जो अब पूरा हो गया है। इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा पहला ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां प्रधानमंत्री ने पिछले एक वर्ष में 2400 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के लिए खर्च किए हैं।उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तस्वीर बदल दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, धीरज महतो, विनोद प्रसाद साहू, राजेंद्र साई, प्रमोद कुशवाहा, गोपाल केडिया, सृष्टि कुम्हार ,अमित महतो, अशोक महतो , सहित रेलवे के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version