0 0 lang="en-US"> लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट:फायरिंग में 2 घायल।
NEWS APPRAISAL

लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट:फायरिंग में 2 घायल।

Read Time:2 Minute, 12 Second
लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट:फायरिंग में 2 घायल।

लातेहार:- मुरी से जम्मूतवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच लुटेरों ने हथियार के बल पर भीषण डकैती किया हैं। और सात राउंड फायरिंग भी किया जिसमें 2 लोगों को गोली भी लगा हैं। साथ ही महिलाएं के साथ भी छेड़ छाड़ किया हैं। हम आपको बता दें कि लातेहार पहले से ही लूटमार और नक्सली के द्वारा ट्रेन हाइजैक जैसी घटनाओ से विश्वा में प्रसिद्ध है।लेकिन कुछ समय से प्रशासन की दबदबा से क्राइम कम हुआ था।लेकिन शनिवार रात 12 बजे की घटना से सफर कर रहें लोगों के बीच फिर से डर सता रहा हैं की इस रूठ में हम सैफ नहीं हैं।डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी किया और लाखों रुपए लूट लिए। घटना दे रात 12 और 1 बजे के बीच है ।सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे। डकैतों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है।

ट्रेन लातेहार से लगभग 11:00pm बजे छुट्टी थी। ट्रेन छूटने के बाद डकैतों ने लूटपाट स्टार्ट कर दिया। एस 9 बोगी में बैठे महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैत 8 से 10 फायरिंग भी किए हैं। लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए। डाल्टनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। डाल्टनगंज स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा ट्रेन रुकी रही। उसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया।सभी घायल यात्री का इलाज डाल्टनगंज स्टेशन में किया गया ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version