महेशपुर/पाकुड़:- महेशपुर सिलमपुर गांव में शुक्रवार को भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के दो कर्मियों को ग्रामीण महिलाओं ने लोन देकर ठगी के आरोप में दो घंटे तक घेरकर रखा।ग्रामीणों ने उक्त कंपनी के कर्मियों के खिलाफ धोखे में रखकर फिंगर प्रिंट के माध्यम से एक लोन की जगह दूसरा लोन स्वीकृत करने लोन की किस्त चुकाने की पर्ची नहीं देने,लोन से संबंधित पासबुक नहीं देने एवं मासिक लोन का किश्त की।ज्यादा वसूलने का आरोप लगाया है।लोन लेने वाली सिलमपुर एवं सिराजपुर गांव की महिला सुबी बीबी,गाजोली बीबी,नारगिस बीबी,नुरेसा बीबी सफीका बीबी नेहा खातून संजीता बीबी,हुसैना बीबी खुसैना बीबी, सुफीना बीबी, समीमा खातून नुरताज बीबी,रोजीना खातून,आसीदा खातून,जाकिरागुलशन सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि वे लोग बीते तीनसाल पूर्व महेशपुर के बजाज शोरूम के समीप स्थित भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के यहां लोन लेकर अपना व्यवसाय चलाती थी।बदले में लोन का साप्ताहिक किस्त चुकाना पड़ता था।पहले कंपनी का लेन देन ठीक-ठीक रहा था। परंतु पिछले एक साल से कंपनी के कर्मी धोखाधड़ी कर महिलाओं के साथ ठगी करने लगे।
This is my first brief visit, and I’m delighted to have everything in one location.