0 0 lang="en-US"> आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुहेल को मिला निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ, मुख्यमंत्री को दिया
NEWS APPRAISAL

आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुहेल को मिला निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ, मुख्यमंत्री को दिया

Read Time:1 Minute, 22 Second
आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुहेल को मिला निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ, मुख्यमंत्री को दिया

चैनपुर (पलामू):- प्रखंड अंतर्गत तलेया बभंडी पंचायत भवन परिसर में आज आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हसीब अंसारी के पुत्र सुहेल अंसारी को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया गया। इस योजना के तहत सुहेल को सांकेतिक रूप से 4500 रुपए का चेक सौंपा गया। साथ ही यह राशि उसके खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। इस राशि से सुहेल साइकिल की खरीद करेगा। उन्होंने बताया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज वे शिविर में पहुंचे थे। इसकी जानकारी उन्हें विभिन्न माध्यमों से हुए प्रचार प्रसार एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताए जाने के बाद हुई थी। सुहेल ने इसके लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद किया। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अपने शिक्षकों के प्रति भी आभार जताया।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version