0 0 lang="en-US"> आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में साइकिल मिलने से उत्साह में विद्यार्थी
NEWS APPRAISAL

आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में साइकिल मिलने से उत्साह में विद्यार्थी

Read Time:2 Minute, 42 Second
आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में साइकिल मिलने से उत्साह में विद्यार्थी
https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231125-WA0002.mp4

पलामू:- पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत हाईस्कूल परसिया में अध्ययनरत विद्यार्थी रवि कुमार एवं दुर्गा कुमारी काफी खुश हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने से इन दोनों विघार्थियों सहित उनके परिवारजनों में उत्साह का माहौल है। “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पांकी के सगालीम पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में लगाए गए शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 4500 रुपए राशि का चेक सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया।योजना का लाभ मिलने पर लाभुक विद्यार्थी दुर्गा कुमारी एवं रवि कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद किया है।प्राप्त राशि ‌से वे अपनी पसंद की साइकिल खरीदेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय जाने में यातायात संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साइकिल रहने से उन्हें स्कूल जाने में समय की बचत होगी। साथ ही अतिरिक्त थकान भी नहीं होगा। इससे पढ़ाई में अधिक रुचि आएगी और परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे।विदित हो कि झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल योजना से आच्छादित किया जा रहा है। इस योजना के तहत 4500 रुपए की राशि विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है।इस योजना से विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से विद्यार्थी स्कूल जा पाते हैं। यातायात में उन्हें व्यवधान नहीं होती। साथ ही शिक्षा के लिए उनमें रुचि जागृत होती है।राज्य सरकार द्वारा 24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version