चंदवा:- घटना के क्रम में बताया जा रहा है की ,चंदवा थाना के चौकीदार सादिक अंसारी ने अपने मोटर साइकल से मालहन पंचायत किसी काम से गया हुआ था।लौटने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने सादिक को लक्ष्य कर गोली मारी जहां घटना स्थल पर ही इसकी मौत हो गई।जहां चंदवा के समाजसेवी व राजनीति से जुड़े एक नेता ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए एक व्यक्ति को देख रुक गया ,देखा तो चौकीदार सादिक को पहचाना ,तब आनन फानन में तिनपहिया वाहन रुकवाकर अस्पताल लाया , जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया।चंदवा पुलिस हॉस्पिटल आकर मामले को जानने का प्रयास करते देखा गया।
सादिक की पत्नी व पुत्र का हॉस्पिटल में रो रो कर बुरा हाल है।
अपराधियों ने चंदवा पुलिस घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है,इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली व प्रतीक्षा पर सवाल खड़े करता है,जब थाना के लोग सुरक्षित नही है तो जनता को क्या सुरक्षा देगी,जनता की जनता में वर्तमान चंदवा पुलिस का इमेज बेहतर नहीं है। चौकीदार सादिक अंसारी के परिजन इंदिरा गांधी चौक को जाम कर दिया है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार और मुआवजे के साथ-साथ एक परिवार को नौकरी की मांग कर रहे हैं इधर घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं और यह कह रहे हैं कि यह पूरी तरह प्लानिंग करके यह घटना को अंजाम दिया गया है।