1 0 lang="en-US"> तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक को उतारा मौत के घाट:चालक गंभीर रूप से घायल।
NEWS APPRAISAL

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक को उतारा मौत के घाट:चालक गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 51 Second
तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक को उतारा मौत के घाट:चालक गंभीर रूप से घायल।

पलामू:- पलामू से एक दर्दनाक खबर आ रहा हैं। जहाँ शनिवार सुबह एक दुकदार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार बताया। जा रहा हैं की रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दुबियाखांड के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रक ने यात्री शेड को ध्वस्त करते हुए पान गुमटी को चपेट में ले लिया। जिससे दुकानदार विनोद लाल 45 वर्ष की मौत हो गई। मेदिनीनगर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो कर यात्री शेड को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पान गुमटी को चपेट में ले लिया। जिससे दुकानदार विनोद लाल और ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने तत्काल एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विनोद लाल की मौत गई। मृतक पोलपोल गांव का रहने वाला है। उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के समय संयोगवश यात्री शेड में कोई नहीं था। साथ ही पान दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्री शेड को पूरी तरह जमीन में ध्वस्त कर दिया। यात्री शेड में लोगों के रहने से बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक की टक्कर से पान दुकान का सामान चारों तरफ बिखर गया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version