0 0 lang="en-US"> पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे
NEWS APPRAISAL

पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

Read Time:1 Minute, 52 Second
पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे
सड़क हादसा

संवाददाता विक्रम यादव

सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कुलिया गांव से शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खामडीह गांव के पास पहुंची, उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सतबरवा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाइक सवार तीनों युवक कुलिया गांव निवासी बताए जा रहे है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है।

Happy
0 0 %
Sad
1 100 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version