Read Time:1 Minute, 12 Second
बिशुनपुरा से सुजित कुमार मेहता की रिर्पोट:-बिशुनपुरा(गढ़वा):- गत दिन शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा एवं बिशुनपुरा अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार द्वारा पुलिस दल बल के साथ निकली गई फ्लैग मार्च।जहाँ थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांती कायम रखने हेतु बिशुनपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र का भ्रमण किया।वहीं बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि दुर्गा पूजा(दशहरा) को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिसमें शांति भंग करने वाले लोगों पर त्वरित कार्यवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि अगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसा कोई मामला आता है तो वह बिशुनपुरा थाना को तुरंत सूचित करें।