0 0 lang="en-US"> बिशुनपुरा: राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना,एमओ ने दिया राशन दिलाने का आश्वासन।
NEWS APPRAISAL

बिशुनपुरा: राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना,एमओ ने दिया राशन दिलाने का आश्वासन।

Read Time:2 Minute, 29 Second
बिशुनपुरा: राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना,एमओ ने दिया राशन दिलाने का आश्वासन।


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच सीओ सह एमओ निधि रजवार से आवेदन के माध्यम से अगस्त माह का राशन दिलाने की किया मांग। जहां बिशुनपुरा प्रखंड के अन्य हिस्सों से आए ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से राशन वितरण में डिलरों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए राशन दिलवाने की मांग किया। वहीं ग्रामीणों ने आवेदन में दर्शाया है की इस तरह अकाल और सुखाड़ क्षेत्र होने के बावजूद भी डीलरो द्वारा दो माह (अगस्त और सितंबर) का अंगूठा लगवा कर सिर्फ एक माह (सितंबर)का ही राशन दिया जा रहा है।

उसमें भी डिलरो द्वारा जैसा राशन वैसा 2 किलो से लेकर 3 किलो तक राशन काट भी लिया जा रहा है। वहीं इस विषय में सीओ सह एमओ निधि रजवार ने बताया की अगर डीलर दो महीने अंगूठा दो का लगवा रहे हैं तो वह दो महीने का कार्डधारियों को राशन भी देंगे। अगर ऐसा नहीं करते तो उन पर उचित कार्यवाई की जायेगी। वहीं राशन को लेकर ग्रामीण काफी निराश नज़र आ रहे थे की हमारी यही एक खाने जिने का साधन है अगर मुझे अपने हक का अनाज नहीं मिले तो हमलोग कहां जायेंगे। जहां जिला परिषद् सद्स्य शंभू चंद्रवंशी, बिशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सैलेंद्र प्रताप देव, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, महेंद्र राम, पूर्व जिला परिषद् सद्स्य प्रतिनिधि ऐनुल अंसारी, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, अब्दुल लतीफ अंसारी, संजय राम, सुदामा राम, बलराम पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version