0 0 lang="en-US"> बिशुनपुरा: दो माह का पर्ची निकाल कर एक माह का राशन दे रहे डीलर,ग्रामीणों ने किया विरोध.
NEWS APPRAISAL

बिशुनपुरा: दो माह का पर्ची निकाल कर एक माह का राशन दे रहे डीलर,ग्रामीणों ने किया विरोध.

Read Time:3 Minute, 54 Second

ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता

बिशुनपुरा: दो माह का पर्ची निकाल कर एक माह का राशन दे रहे डीलर,ग्रामीणों ने किया विरोध.

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पिपरी खुर्द में कस्तूरवा स्वयं सहायता समूह जनवितरण प्रणाली दुकान द्वारा राशन कार्डधारियों को दो माह का अंगूठा लगवा कर मात्र एक माह का राशन देने को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को पिपरी कला बाजार में किया जमकर विरोध। जहां ग्रामीण सुनैना देवी, सलमा बीबी, अनारकली देवी, पतीया देवी, कुंती देवी, तेतरी कुँवर, खुर्सीदा बीबी, सरिता देवी, रजपतिया देवी, लक्ष्मण बैठा, कल्दीप राम, चुटुर बैठा, अशोक चंद्रवंशी, मुखलाल बैठा, मोसाफिर अंसारी ने आरोप लगाया है की कस्तूरवा स्वयं सहायता समूह जनवितरण प्रणाली दुकान द्वारा अगस्त व सितम्बर माह का अंगूठा लगवा कर केवल एक माह सितम्बर का ही राशन दिया जा रहा है। वही दोनों माह का पर्ची निकाल कर डीलर अपने पास रख ले रहे हैं एवं लाभुकों को पर्ची भी नही दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की अगस्त माह में जब राशन लेने डीलर के पास गए थे तो हमलोग को बताया गया था की अगस्त माह का राशन लैप्स हो गया है और सरकार द्वारा ही राशन नही दिया गया है, जिस कारण अगस्त माह का राशन नही मिलेगा। जहां इस बात को लेकर ग्रामीणों ने डीलर का जमकर विरोध किया है। आपको बताते चलें की प्रखंड में सभी जनवितरण प्रणाली दुकान पर राशन वितरण को लेकर प्रखंड कर्मी का प्रतिनियुक्ती किया गया है जहां कर्मी के देख रेख में ही सभी डीलरों को राशन वितरण करना है। लेकिन नियुक्त कर्मी राशन दुकान पर नही रहने के कारण लाभुकों को राशन लेने में असुविधा झेलनी पड़ रही है। वही इस सम्बंध में कस्तूरवा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष फूलवन्ती देवी ने कहा की हमलोग को अगस्त माह का राशन उठाव नहीं हुआ है। राशन का उठाव होते ही हम उसकी वितरण कर देंगे। वहीं इस सम्बंध में पूछे जाने पर बिशुनपुरा सहायक गोदाम प्रवन्धक नवनीत कुमार ने बताया की कस्तूरवा स्वयं सहायता समूह का अगस्त माह का आवंटन नही आया है जहां आवंटन आते ही डीलर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सम्बंध में पूछे जाने पर बिशुनपुरा खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार ने बताया की जिस माह की पर्ची निकाली जा रही है उस माह का पर्ची व राशन लाभुकों देना आवश्यक है और सभी डीलरों को प्रत्येक माह का राशन दे दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया की उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड में सभी जनवितरण की दुकान पर कर्मी का प्रतिनियुक्ती कर दिया गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version