0 0 lang="en-US"> उपायुक्त ने नीट यूजी परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक,3 मई को शहर के 4 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
NEWS APPRAISAL

उपायुक्त ने नीट यूजी परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक,3 मई को शहर के 4 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

Read Time:4 Minute, 13 Second
उपायुक्त ने नीट यूजी परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक,3 मई को शहर के 4 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को नीट यूजी परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर बैठक की गयी।समाहरणालय के सभागार आयोजित इस बैठक में उपायुक्त,अपर समाहर्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सेंटर सुपरिटेंडेंट,स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसके माध्यम से भविष्य के डॉक्टर्स का चुनाव किया जाता है।ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे देश/राज्य को योग्य एवं कर्मठ डॉक्टर्स मिल सके परीक्षा के बेहतर संचालन एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आप सबों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी संबंधितों से परीक्षा के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करवाने की बात कही।उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो।डीसी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी 6 महत्वपूर्ण पॉइंट्स से सभी को अवगत कराया।

पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें:एसपी

बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी या ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ना ले जा सके।

शहर में बनाये गये है 4 परीक्षा केन्द्र

3 मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर शहर में 4 केन्द्र बनाए गये है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यह परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

मौके पर पलामू एसपी,अपर समाहर्ता,सदर एसडीएम,विभिन्न एसडीपीओ,जिला खनन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version