0 0 lang="en-US"> लुगुबुरु की वादियों में प्रशासन-जनता संवाद: पेड़ की छांव में सुनीं समस्याएं, समयबद्ध समाधान का भरोसा
NEWS APPRAISAL

लुगुबुरु की वादियों में प्रशासन-जनता संवाद: पेड़ की छांव में सुनीं समस्याएं, समयबद्ध समाधान का भरोसा

Read Time:2 Minute, 21 Second
लुगुबुरु की वादियों में प्रशासन-जनता संवाद: पेड़ की छांव में सुनीं समस्याएं, समयबद्ध समाधान का भरोसा

गोमिया — लुगुबुरु पहाड़ की तलहटी में बसे गोमिया के गोसे गांव में बुधवार को प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। पेड़ की छांव तले ग्रामीणों के बीच बैठकर उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना, डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं।

डीसी अजय नाथ झा ने कहा, “यह औपचारिक दौरा नहीं, भरोसा मजबूत करने की पहल है। आया राम-गया राम नहीं होगा।” उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया गया है। दो-तीन दिनों में विभागीय बैठक कर समाधान की टाइमलाइन तय होगी। सड़क, पुल, सिंचाई, जल संरक्षण, वन विभाग, स्कूल और आंगनबाड़ी की समस्याओं पर ठोस पहल होगी। एसएचजी को फलदार पौधारोपण, मधुमक्खी पालन से जोड़ने की बात कही। टीवीएनएल के लंबित मुआवजा मामलों पर भू-अर्जन विभाग के साथ बैठक कर समाधान का भरोसा दिया। डीसी ने कहा, “आप खुश रहने की आदत मत छोड़िए, प्रशासन आपके साथ है।”

एसपी नाथू सिंह मीना ने कहा कि पुलिस 24×7 तत्पर है। हर गुरुवार को थाना दिवस में थाना प्रभारी और सीओ संयुक्त रूप से भूमि विवाद निपटाएंगे। डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि दूरस्थ गांवों की दूरी देखते हुए प्रशासन खुद गांव पहुंचा है। सभी समस्याएं दर्ज कर कार्रवाई होगी।

इस दौरान बच्चों को कॉपी-कलम, बैट-बॉल, चॉकलेट-बिस्कुट बांटे गए। मौके पर एडीएम मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ मुकेश मछुआ, डीपीआरओ रवि कुमार समेत सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन बीडीओ महादेव महतो व सीओ अफताब आलम ने किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version