0 0 lang="en-US"> बंसरी ग्राम में शिवलिंग स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
NEWS APPRAISAL

बंसरी ग्राम में शिवलिंग स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Read Time:1 Minute, 46 Second
बंसरी ग्राम में शिवलिंग स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के बंसरी ग्राम में शिवलिंग स्थापना के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक यात्रा भगताईन आशा देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा बंसरी गांव से प्रारंभ होकर देवाकी बाबा धाम मंदिर परिसर तक पहुंची। यहां आचार्य दिनेश चंद्र मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जलभरी कराई गई। इसके बाद श्रद्धालु पुनः भक्तिमय वातावरण में बंसरी लौटे, जहां शिवलिंग का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

भगताईन आशा देवी ने जानकारी दी कि यह धार्मिक कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन शाम को आरती एवं लंगर की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को पूजा-अर्चना के उपरांत 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित होगा। वहीं शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन पूजनोत्सव के बाद पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर राधा रमण पांडे, अनिल पांडे, झरी उरांव, अंगनी देवी, कैलाश साहू, सुधाकर महतो सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version