0 0 lang="en-US"> तेनुघाट में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

तेनुघाट में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 15 Second
तेनुघाट में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 25 अप्रैल को तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि 23 अप्रैल 2026 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरंगा पंचायत के चिरुबाद के पास जमुनिया नदी में एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक बोरे में बंद अवस्था में तैरता हुआ मिला था। इस संबंध में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान पता चला कि चास थाना क्षेत्र से 20 अप्रैल को एक महिला लापता हुई थी।

अंत्यपरीक्षण के बाद शव को पहचान के लिए डीवीसी अस्पताल, चंद्रपुरा में रखा गया, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की। परिजनों द्वारा संदेह जताने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-9 से गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश कुमार और अनील कुमार को गिरफ्तार किया।

इनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 40 हजार रुपये में बेबी देवी की हत्या की सुपारी ली गई थी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09 BG 6008) को बरामद किया है, जिसमें लंबे बाल और खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि मृतका और मुख्य आरोपी गुड्डू बरनवाल के बीच पहले से जान-पहचान थी और आपसी विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया।

इस पूरे मामले के खुलासे में बेरमो, चास, चंद्रपुरा सहित कई थानों की पुलिस टीम और तकनीकी शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version