0 0 lang="en-US"> गोमिया: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतों पर भाकपा माले ने उठाई आवाज
NEWS APPRAISAL

गोमिया: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतों पर भाकपा माले ने उठाई आवाज

Read Time:2 Minute, 9 Second
गोमिया: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतों पर भाकपा माले ने उठाई आवाज

गोमिया प्रखंड में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन में हो रही समस्याओं को लेकर भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने उपायुक्त, बोकारो को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर गंभीर चिंता जताई है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) के सामान्य शाखा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यदि जन्म या मृत्यु का पंजीकरण एक वर्ष के भीतर नहीं होता है, तो उसके लिए प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट (कार्यपालक दंडाधिकारी) द्वारा निर्गत शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर निवास करते हैं, जो मजिस्ट्रेट के शपथ पत्र हेतु लगने वाले खर्च को वहन करने में असमर्थ हैं। इसके कारण उन्हें अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही, अनुमंडल कार्यालय में प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट की स्थायी उपलब्धता नहीं होने से आवेदकों को समय पर शपथ पत्र भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

इस संदर्भ में सुरेंद्र प्रसाद यादव ने उपायुक्त से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर कम से कम 10 वर्षों तक के लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए नोटरी पब्लिक द्वारा जारी शपथ पत्र को मान्यता दी जाए, ताकि गरीब तबके के लोगों को राहत मिल सके।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version