0 0 lang="en-US"> पलामू में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ब्लैक शीशे वाले वाहनों पर पुलिस का विशेष अभियान
NEWS APPRAISAL

पलामू में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ब्लैक शीशे वाले वाहनों पर पुलिस का विशेष अभियान

Read Time:1 Minute, 38 Second
पलामू में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ब्लैक शीशे वाले वाहनों पर पुलिस का विशेष अभियान

पलामू: जिले में नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में चारपहिया वाहनों में लगे काले (ब्लैक) शीशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही हटवाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है और लोग नियमों का पालन करने को मजबूर हो रहे हैं।

इसी क्रम में समाजसेवी राजू तिर्की के वाहन की भी जांच की गई, जिसमें लगे ब्लैक शीशे को मौके पर ही हटवाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार कर रहे हैं। उनके साथ शहर थाना प्रभारी, टीओपी प्रभारी एवं ट्रैफिक इंचार्ज भी मौजूद हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version