0 0 lang="en-US"> कटहलटांड विद्यालय में नन्हे छात्रों को मिला नया ड्रेस, खुशी से खिले चेहरे
NEWS APPRAISAL

कटहलटांड विद्यालय में नन्हे छात्रों को मिला नया ड्रेस, खुशी से खिले चेहरे

Read Time:1 Minute, 18 Second
कटहलटांड विद्यालय में नन्हे छात्रों को मिला नया ड्रेस, खुशी से खिले चेहरे

तेनुघाट (बोकारो): पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के टोला कटहलटांड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लिपिंगडीह में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार वर्ग 1 एवं 2 के छात्रों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह वार्ड संख्या 3 के सदस्य सेवा गंझु उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से दर्जनों छात्र-छात्राओं को ड्रेस प्रदान किया। नए ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुबलाल सिंह एवं सहायक शिक्षक गणेश मांझी भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने बताया कि सरकार की इस योजना से बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उनकी उपस्थिति में भी सुधार होगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version