0 0 lang="en-US"> रथ टांड़ शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1008 शिव परिवार महायज्ञ सम्पन्न
NEWS APPRAISAL

रथ टांड़ शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1008 शिव परिवार महायज्ञ सम्पन्न

Read Time:2 Minute, 56 Second
रथ टांड़ शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1008 शिव परिवार महायज्ञ सम्पन्न

गोमिया: रथ टांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार को श्री श्री 1008 शिव परिवार महायज्ञ अनुष्ठान के तहत एक दिवसीय भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर दामोदर नदी तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया।

महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य सुरेन्द्र पांडे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस दौरान उपाचार्य सत्येन्द्र तिवारी, सुनम तिवारी एवं नेही तिवारी का भी विशेष योगदान रहा। यज्ञ के यजमान के रूप में महेन्द्र साव, छेहर साव एवं मुकेश साव ने अनुष्ठान में भाग लिया।

कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं कन्याएं शामिल हुईं। महिलाएं सिर पर कलश लेकर नदी तट से जल भरकर मंदिर प्रांगण पहुंचीं। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन की सफलता के लिए पूर्व में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सह उप मुखिया रंजीत साव के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाया गया।

आयोजक मंडल में विजय यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र साव, जगदीश साव, सुधा सिंह, शिव शंकर यादव, सुबोध, दिनेश साव, रामबाल साव, सुरेश साव, ईश्वर पाठक, ओम प्रकाश, राजू यादव, सुरजी यादव सहित कुल 101 सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version