0 0 lang="en-US"> बियार गांव में गणेश मुंडा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

बियार गांव में गणेश मुंडा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 7 Second
बियार गांव में गणेश मुंडा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बियार गांव में हुए गणेश मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—महाराज मुंडा और फगुआ मुंडा—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में एसआई मनीष कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को बियार गांव के करंजगड़ा क्षेत्र से गणेश मुंडा का शव बरामद किया गया था। शुरुआती जांच में ही ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि मृतक गणेश मुंडा का कोई पुत्र नहीं था और उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी इकलौती बेटी के नाम करने का निर्णय लिया था। बेटी और दामाद उनके साथ रहकर खेती-बारी का काम संभाल रहे थे। इसी बात को लेकर उनके भतीजे महाराज मुंडा और फगुआ मुंडा उनसे नाराज थे।

बताया गया कि करीब सात महीने पहले भी जमीन को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में सोमवार को जब गणेश मुंडा महुआ चुनने जंगल की ओर जा रहे थे, तभी दोनों आरोपियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उनका गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version