0 0 lang="en-US"> पिट्स मॉडर्न स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, रिद्धि और अनन्या बनी टॉपर
NEWS APPRAISAL

पिट्स मॉडर्न स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, रिद्धि और अनन्या बनी टॉपर

Read Time:2 Minute, 9 Second
पिट्स मॉडर्न स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, रिद्धि और अनन्या बनी टॉपर

गोमिया स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा रिद्धि जायसवाल और अनन्या ने 97.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कुल 199 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी सफल रहे।

परिणाम के अनुसार 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 95 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 170 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। खास बात यह रही कि 8 विद्यार्थियों ने आईटी (IT) विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

इस अवसर पर आईईपीएल गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version