0 0 lang="en-US"> अंबेडकर जयंती पर लातेहार में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन, ‘निक्षय वाहन’ से हुई जांच
NEWS APPRAISAL

अंबेडकर जयंती पर लातेहार में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन, ‘निक्षय वाहन’ से हुई जांच

Read Time:3 Minute, 5 Second
अंबेडकर जयंती पर लातेहार में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन, ‘निक्षय वाहन’ से हुई जांच

लातेहार से संवाददाता

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लातेहार जिला यक्ष्मा नियंत्रण केंद्र द्वारा टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत ग्रामीणों की जांच कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शिविर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘निक्षय वाहन’ के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस वाहन में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध है, जिसकी मदद से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी लोगों के फेफड़ों की जांच मौके पर ही की जा रही है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPC) मदन लाल गुप्ता ने बताया कि जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान की त्रिस्तरीय निगरानी की जा रही है। इसके तहत जिला स्तर के साथ-साथ टीबी यूनिट के एसटीएस, एएएम एवं सीएचओ स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

इस शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कुल 101 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया। पंकज कुमार पांडेय और प्रमोद उरांव ने जांच कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार से जोड़ना है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

कार्यक्रम में चकला पंचायत की मुखिया रंजीता एक्का ने भी स्वयं एक्स-रे जांच कराई और ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर लोग समय रहते अपनी जांच कराएं।

इस अवसर पर चंदवा के एसटीएलएस राजा महतो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकला की एएनएम ज्योति लकड़ा, रवि लक्ष्मी कुमारी, एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार तथा बीटीटी पुरुषोत्तम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version