0 0 lang="en-US"> घाघरा में ‘स्कूल रुआर’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
NEWS APPRAISAL

घाघरा में ‘स्कूल रुआर’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Read Time:2 Minute, 35 Second
घाघरा में ‘स्कूल रुआर’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘स्कूल रुआर’ विषय पर प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सविता देवी, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, बीपीओ पुष्पा टोप्पो एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को विभिन्न योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सविता देवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना सकता है। उन्होंने शिक्षकों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।

बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘स्कूल रुआर’ पहल के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को दिए गए निर्देशों का पालन करने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version