0 0 lang="en-US"> अनुसूचित क्षेत्र नियमावली 2025 को लेकर घाघरा प्रखंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
NEWS APPRAISAL

अनुसूचित क्षेत्र नियमावली 2025 को लेकर घाघरा प्रखंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 55 Second
अनुसूचित क्षेत्र नियमावली 2025 को लेकर घाघरा प्रखंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के सभागार में अंचल अधिकारी सुशील कुमार खाखा की अध्यक्षता में “अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार झारखंड नियमावली 2025” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान नियमावली 2025 के विभिन्न प्रावधानों, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

अंचल अधिकारी सुशील कुमार खाखा ने सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और नियमों को जमीनी स्तर तक सही तरीके से लागू करना सुनिश्चित करें, ताकि अनुसूचित क्षेत्र के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा, “अनुसूचित क्षेत्र के विकास के लिए यह नियमावली बेहद महत्वपूर्ण है, इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।” साथ ही उन्होंने आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और आम जनता को जागरूक करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version