0 0 lang="en-US"> भूसुर पंचायत के सिंजो गांव में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, बस्ती चलो अभियान के तहत जनसभा आयोजित
NEWS APPRAISAL

भूसुर पंचायत के सिंजो गांव में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, बस्ती चलो अभियान के तहत जनसभा आयोजित

Read Time:3 Minute, 13 Second
भूसुर पंचायत के सिंजो गांव में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, बस्ती चलो अभियान के तहत जनसभा आयोजित

लातेहार, 12 अप्रैल 2026 — लातेहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भूसुर पंचायत के ग्राम सिंजो में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो अभियान” के तहत एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा, लातेहार) श्री पिंटू कुमार रजक ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजधानी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है। अपने संबोधन में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके विजन को साकार करते हुए आज केंद्र सरकार गरीब, दलित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम किसान, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण तथा महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

कार्यक्रम में मुखिया सुरेंद्र भगत, पंचायत समिति सदस्य पुनीत भैया, समाजसेवी देवेंद्र राम, सूर्य देव प्रसाद, विनय प्रसाद, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, आलोक कुमार, अकेला, पप्पू कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, आशीष कुमार, धनेश्वर यादव, अजीत प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रभारी लालमोहन साव ने किया।

अंत में मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version