0 0 lang="en-US"> Pakur News:लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या,इलाके में सनसनी
NEWS APPRAISAL

Pakur News:लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या,इलाके में सनसनी

Read Time:1 Minute, 44 Second
Pakur News:लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या,इलाके में सनसनी

पाकुड़ संवाददाता।
लिट्टीपाड़ा: थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पति मछली पकड़ने का बहाना बनाकर पत्नी को घर से बाहर सुनसान जगह ले गया और वहीं इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मृत महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जो लगातार रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, हालांकि पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीरता और इससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियों को उजागर करती है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version