0 0 lang="en-US"> खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन,डीबीएल ने बांटी खेल सामग्रियां
NEWS APPRAISAL

खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन,डीबीएल ने बांटी खेल सामग्रियां

Read Time:2 Minute, 3 Second
खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन,डीबीएल ने बांटी खेल सामग्रियां

पाकुड संवाददाता।दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड (DBL) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इस क्रम में पाकुड़ खेल अकादमी (फुटबॉल) एवं डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (वॉलीबॉल) के खिलाड़ियों के बीच आवश्यक खेल सामग्री का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम स्थानीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री राहुल कुमार एवं डीबीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनके प्रशिक्षण और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने डीबीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण एवं उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इससे उन्हें बेहतर संसाधन मिलते हैं और वे अपने खेल कौशल को और निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है।
वहीं डीबीएल के प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version