0 0 lang="en-US"> बेलागड़ा गांव में वज्रपात से सात मवेशी की हुई मौत
NEWS APPRAISAL

बेलागड़ा गांव में वज्रपात से सात मवेशी की हुई मौत

Read Time:1 Minute, 46 Second
बेलागड़ा गांव में वज्रपात से सात मवेशी की हुई मौत

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघरा प्रखंड के बेलागड़ा गांव में शुक्रवार को अचानक आए आंधी-बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना में किसान शिव नारायण उरांव की कुल सात बकरियों की मौत हो गई। इनमें तीन खस्सी और चार बकरियां शामिल थीं।


पीड़ित किसान ने बताया कि सभी पशु खेत में चर रहे थे, तभी तेज बारिश और आंधी के साथ अचानक वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही सभी पशुओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद किसान और उसके परिवार में शोक का माहौल है, क्योंकि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था।


घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
वहीं, पीड़ित किसान शिव नारायण उरांव ने अंचल प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि इस नुकसान से उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। उन्होंने प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version