0 0 lang="en-US"> भव्य शोभा यात्रा के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव,'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा गोमिया
NEWS APPRAISAL

भव्य शोभा यात्रा के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव,’जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा गोमिया

Read Time:2 Minute, 58 Second
भव्य शोभा यात्रा के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव,'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा गोमिया


गोमिया। गोमिया में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को पूरे देश के साथ-साथ गोमिया में भी हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। इस पावन उपलक्ष्य में हनुमान समिति गोमिया द्वारा कोठीटांड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
आकर्षक झांकियां बनीं केंद्र:
शोभा यात्रा की शुरुआत कोठीटांड पंचमुखी हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद हुई। जो स्वांग शिव मंदिर, पुराना सिनेमा हॉल, गोमिया काली मंदिर, गोमिया मोड़, थाना चौक, गोमिया बस्ती दुर्गा मंडप, भगत अहरा शिव मंदिर तक केसरिया ध्वज लहराते हुए और गाजे-बाजे के साथ निकले भक्त भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए जो पुनः कोठीटांड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर मे समाप्त हुआ।
भक्तों का उत्साह:
पूरी यात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘वीर हनुमान की जय’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।
समिति का संदेश:
हनुमान समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भक्ति का संचार करना है। यात्रा के समापन पर महाआरती की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मौके पर गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, विहिप के जिला मंत्री शिशु ठाकुर, जिला सह मंत्री महेश स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा, प्रखंड मंत्री दिलीप कुमार, सोनू कान्दु, बिनोद पासवान, किरण जयसवाल, मुकेश ठाकुर, सेसंतोष साव, संतोष पासवान, निक्कू श्रीवास्तव आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version