0 0 lang="en-US"> जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
NEWS APPRAISAL

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 38 Second

पाकुड़ संवाददाता।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त मनीष कुमार ने आज ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एवं तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तृत समीक्षा की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने

का बारीकी से जायज़ा लिया।

उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार वेयरहाउस का मासिक (बाहर) तथा त्रैमासिक (अंदर) निरीक्षण अनिवार्य है। निरीक्षण के बाद संबंधित रिपोर्ट मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजी जानी होती है। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रतिवेदन शीघ्र भेजने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सदस्य, तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version